Holi 2022: महादेव घाट परिक्षेत्र बेटी बचाओ मंच का होली मिलन समारोह
रायपुर
महादेव घाट परिक्षेत्र बेटी बचाओ मंच का होलिकोत्सव व फाग गीत बोल बम भवन महादेव घाट में हर्ष व उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरूआत मंच के प्रदेश अध्यक्ष ललित मिश्रा ने होली के रंग में डूबा काव्य पाठ के साथ किया। मोहित शर्मा ग्रुप के फाग गीत, नगाड़े की थाप व मंच पदाधिकारियों के थिरकते आकर्षक नृत्य व फूलों की जमकर बरसात ने माहौल को होली के रंगों से रंग दिया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से ललित मिश्रा, रत्ना शर्मा, मोहित शर्मा, सुधा शर्मा, शशि यादव, नमिता डडसेना ,गीता विश्वकर्मा , शिखा शर्मा ,नलिनी रेड्डी, संगीता शुक्ला, गायत्री वर्मा, वैजयंती चतुवेर्दी ,पुष्पा साहू, कृष्णा शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, वीणा तिवारी ,यशोदा कश्यप, शशि पांडे ,गायत्री शर्मा ,शारदा मिश्रा, मनीषा मिश्रा, धनेश्वरी दुबे, सविता दुबे, प्रमिला कोपुलवार, विनीता शर्मा, सीमा कश्यप, पिंकी देवांगन, श्रद्धा उपाध्याय, रोमा पिल्ले ,कविता शर्मा, नलिनी रेडी, रश्मि रेडी, मोना दुबे, अनुराधा तिवारी, हिना गुप्ता, लक्ष्मी साहू, अनीता यादव, लक्ष्मी धीवर, सहित पदाधिकारियों ने हास्य से भरा जोक्स व गीत प्रस्तुत किए। आभार रत्ना शर्मा ने किया।
