आखिरकार पश्चिमी देशों के साथ खड़ा हुआ भारत, UNSC में रूस के प्रस्ताव पर नहीं किया वोट

न्यूयॉर्क
यूक्रेन मानवीय हालात के समाधान को लेकर रूस ने युनाइटेड नेसंश में प्रस्ताव पेश किया, जिसके समर्थन में वोट करने से भारत ने दूरी बनाई है। भारत ने पश्चिमी देशों का साथ देते हुए इस प्रस्ताव पर वोट नहीं किया। इस प्रस्ताव का अधिकतर देशों ने विरोध किया और रूस को यूक्रेन पर हमले का जिम्मेदार बताया। भारत के साथ यूएई ने भी पश्चिमी देशों का साथ देते हुए रूस के प्रस्ताव पर वोट नहीं किया। इस प्रस्ताव पर सिर्फ रूस और चीन ने ही रूस के समर्थन में वोट किया, जबकि 13 देशों ने इस प्रस्ताव से दूरी बना ली।
वहीं रूस के इस प्रस्ताव पर अमेरिका ने तीखी टिप्पणी की। यूएन में अमेरिका की राजदूत लिंडा थॉमस ग्रीनफील्ड ने कहा कि रूस ने युद्ध छेड़ा, उसने ही हमला किया और उसने ही यूक्रेन में घुसपैठ की, यूक्रेन में लोगों पर अत्याचार का एकमात्र जिम्मेदार देश रूस है। अब ये लोग चाहते हैं कि हम उस प्रस्ताव को पास करें जो इनकी क्रूरता को भी स्वीकार ना करे। रूस की ओर से यह बेहद गैरजिम्मेदाराना कदम है, यह रूस की बेशर्मी है कि उसने यह प्रस्ताव पेश किया है कि यूक्रेन में मानवीय संकट का अंतरराष्ट्रीय समुदाय समाधान निकाले जिसके लिए सिर्फ खुद रूस ही जिम्मेदार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *