‘बच्चन पांडे’ में गैंगस्टर बनने के बाद अब अक्षय निभाना चाहते हैं साइको का किरदार

अक्षय कुमार इन दिनों हाल ही में रिलीज हुई अपनी फिल्म ‘बच्चन पांडे’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में अक्षय ने एक गैंगस्टर का किरदार निभाया है। वैसे अक्षय अपनी फिल्मों में अलग-अलग तरह के किरदार निभाने के लिए मशहूर रहे हैं। अब एक इंटरव्यू में अक्षय ने एक अलग तरह का ही किरदार निभाने की इच्छा जाहिर की है। अक्षय ने बताया है कि उन्हें हर तरह के किरदार निभाने की इच्छा है। उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में 30 साल पूरे हो चुके हैं, लेकिन फिर भी अभी बहुत से ऐसे किरदार हैं जो निभाए जाने बाकी हैं। अक्षय ने कहा कि वह इन किरदारों को निभाने चाहते हैं। अक्षय ने कहा कि एक साइको का किरदार निभाना चाहते हैं और इसके साथ ही कॉमिक रोल भी करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *