मुख्यमंत्री चौहान ने चौथे कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने पर जन-प्रतिनिधियों और सामाजिक संस्थाओं के साथ किया पौध-रोपण

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी पार्क में आज केसिया, करंज, गुलमोहर और सप्तपर्णी का पौधा लगाया। आज मुख्यमंत्री चौहान के चौथे कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने पर पौध-रोपण में खजुराहो सांसद तथा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी.डी. शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, प्रदेश महामंत्री सुकविता पाटीदार, भोपाल के सुमित पचौरी तथा अन्य जन-प्रतिनिधियों ने भी पौध-रोपण किया। नगर निगम के तीन समाधान केन्द्रों की सुदीपा मालवीय, सुवंदना और सुरेखा खरे ने भी पौधे लगाए। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि आज लगाए गए पौधे सुशासन, सबका साथ-सबका विकास, निरंतर जनसेवा के संकल्प और जन-भागीदारी से आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण को समर्पित हैं।

नगर निगम भोपाल के तीन समाधान केंद्र हैं। जो दस नंबर मार्केट, बिट्टन मार्केट और बोट क्लब पर संचालित होते हैं। इन केन्द्रों पर पुरानी चादर से बने कपड़े के थैले, पोटली सहित दोना-पत्तल और गोबर से बनी इकोफ्रेंडली सामग्री मिलती है। समाधान केन्द्र में बर्तन बैंक भी शुरू किया गया है। हाल ही में दस नम्बर स्थित समाधान केंद्र में कचरा कैफे भी खोला गया है जिसमें भोपालवासी अपना कचरा दे सकते हैं और बदले में इकोफ्रेंडली सामान ले सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *