बाल सुरक्षा साइबर क्राइम पर एक दिवसीय राज्यस्तरीय कार्यशाला आज

भोपाल

मध्यप्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा 24 मार्च को शिक्षा का अधिकार, बाल सुरक्षा, बच्चों के मानसिक स्वास्थ और साइबर क्राइम जैसे गंभीर विषयों पर मास्टर ट्रेनर के लिए एक दिवसीय राज्यस्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला भोपाल के कैरियर लॉ कॉलेज गोविंदपुरा में आयोजित किया जा रहा है। सामान्य प्रशासन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार मुख्य अतिथि होंगे। कार्यशाला की अध्यक्षता मध्यप्रदेश बाल अधिकार आयोग के अध्यक्ष बृजेश चौहान करेंगे। आयुक्त राज्य शिक्षा केन्द्र धनराजू एस, संचालक महिला बाल विकास डॉ. रामराव भौसले विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। कार्यशाला में प्रदेश के 52 जिलों से 550 प्रतिभागी बीआरसी, एपीसी एवं जनशिक्षक शामिल होंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *