मुख्यमंत्री ने किया नवनिर्मित सरवटे बस स्टैंड का शुभारंभ
इंदौर
इंदौर यह बात विधानसभा 3 के विधायक आकाश कैलाश विजयवर्गीय ने सरवटे बस स्टैंड के शुभारंभ के अवसर पर कही। विधानसभा 3 स्थित सरवटे बस स्टैंड का शुभारंभ आज विधायक आकाश कैलाश विजयवर्गीय* की उपस्थिति में *मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा वर्चुअली किया गया*।कार्यक्रम के दौरान अपने भाषण में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान जी ने विधायक विजयवर्गीय द्वारा सरवटे बस स्टैंड को लेकर किये गए प्रयासों को काफी सराहा व उनकी कार्यशैली की भी तारीफ की। इस मौके पर विधायक विजयवर्गीय ने कहा कि इंदौर में अगले 25 वर्ष के भविष्य को देखते हुए यातायात की दृष्टि से यह बस स्टैंड बेहद महत्वपूर्ण सबित होगा। इस बस स्टैंड से लगभग 500 बसे रोजाना चलेगी जिससे आवा-जाही काफी सुलभ होगी एवं यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
*विधायक विजयवर्गीय ने मुख्यमंत्री से की प्रकाश सोनकर की मूर्ति स्थापित करने की मांग।*
कार्यक्रम में विधायक विजयवर्गीय ने मुख्यमंत्री से दिवंगत नेता प्रकाश सोनकर जी की मूर्ति सरवटे पर स्थापित करने की मांग की,विधायक ने कहा कि इससे युवाओ को महान प्रेरणा मिलेगी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंत्री तुलसी सिलावट ,विधायक रमेश मेंदोला , महेंद्र हार्डिया श्रीमती मालिनी गौड़,जयपाल सिंह चावड़ा ,मधु वर्मा ,गौरव रणदिवे ,सुदर्शन गुप्ता , राजेश सोनकर व अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर मनीष सिंह, निगम कमिश्नर श्रीमती प्रतिभा पाल व अन्य अधिकारीगण ,ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन, व्यापारी एसोसिएशन संग भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
