कन्हैया अग्रवाल के होली मिलन समारोह में शामिल हुए सैकड़ों लोग

रायपुर । प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल द्वारा पुरानी बस्ती बुढ़ेश्वर मंदिर के सामने परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। फूल ,चंदन, रंग, गुलाल, ठंडाई और फाग गीतों से सजे समारोह में क्षेत्र के सभी वार्डों के प्रतिनिधि, पार्षद, ब्लॉक अध्यक्ष, कांग्रेस व भाजपा के नेता, महिला संगठनों की प्रतिनिधि सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रमुखों ने पहुंचकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी।  इस अवसर पर कन्हैया अग्रवाल ने सभी को होली की बधाई देते हुए कहा कि होली के रंग जीवन में खुशहाली लेकर आएं । उन्होंने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपका स्नेह और आशीर्वाद ही मेरी पूंजी है। कोरोनाकाल के बाद की यह खुशहाली आप सब के जीवन में निरंतर बना रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *