पीएम किसान सम्मान निधि के लिए शतप्रतिशत के.वाय.सी कराने मुख्यमंत्री के निर्देश
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सभी जिला कलेक्टर को पीएम किसान सम्मान निधि के तहत शज-प्रतिशत किसानों का के.वाय.सी. पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि जिलों में किसानों के के.वाय.सी. पूर्ण कराने के लिए 15 दिनों का विशेष अभियान चलाया जाए। अभियान के दौरान ऐसे सभी किसान जिनका बैंकों में के.वाय.सी. पूर्ण नहीं हुआ है, उसे पूर्ण करा लिया जाए।
