मोस्ट अवेटेड फिल्म रनवे 34 का ट्रेलर रिलीज
मुंबई। अजय देवगन और अमिताभ बच्चन फिल्म रनवे 34 का ट्रेलर आखिरकार सामने आ ही गया। ये फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है। इस फिल्म से जुड़ी सबसे हैरत में डालने वाली बात यह है कि इस फिल्म को अजय देवगन ने प्रोड्यूस के साथ -साथ डायरेक्ट भी किया है। इस फिल्म के जरिए अजय बतौर डायरेक्टर डेब्यू भी कर रहे हैं। सामने आए ट्रेलर में जिस तरह से फिल्म के सीन्स को दिखाया गया है वे वाकई शानदार है। ट्रेलर में दिखाया है कि कैसे पायलट बने अजय देवगन जो कैप्टन विक्रांत खन्ना का रोल प्ले कर रहे हैं, कैसे पूरे हादसे को संभालते है। और आपको बता दें कि ये हादसा जमीन पर नहीं बल्कि 35 हजार फीट ऊपर होता है। बता दें कि खराब मौसम की वजह से फ्लाइट उड़ाने में परेशानी होती है और इसमें बैठे पेसेंजर की जान पर बन आ जाती है।
3 मिनट 17 सेंकड का ट्रेलर
3 मिनट 17 सेकंड के फिल्म रनवे के ट्रेलर में एक ओर जहां अजय देवगन का एकदम डिफरेंट मूड देखने को मिल रहा है वहीं अमिताभ बच्चन का स्टाइल फैन्स को भा गया। बिग बी को जब रनवे पर स्टाइलिश अंदाज में चलते दिखाया तो उन्हें देखते ही फैन्स क्रेजी हो गए। सूट-बूट में बिग बी स्टाइल के मामले में अजय देवगन को भी मात देते नजर आ रहे हैं। फिल्म में अमिताभ एक वकील का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म में रकुल प्रीत सिंह, अंगिरा धर, बोनम ईरानी और आकांक्षा भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। अमिताभ ने फिल्म का ट्रेलर ट्विटर पर भी शेयर किया है। उन्होंने पोस्ट शेयर कर लिखा- हर सेकंड का महत्व होता है। प्राउड के साथ पेश है अजय देवगन के डायरेक्शन में बनी फिल्म रनवे 34 का ट्रेलर। हम टेक-ऑफ के लिए तैयार हैं। #Runway34Trailer। वहीं, अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर ट्रेलर शेयर किया है।
कुछ ऐसी है रनवे 34 की कहानी
जैसा की आपको बताया है कि ये फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है। फिल्म की कहानी 2015 में जेट एयरवेज की दोहा-कोच्चि उड़ान से जुड़ी है। खराब मौसम और धूंध की वजह से पायलट को प्लेन चलाने में काफी परेशिनियों का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं मुश्किलों के बावजूद पायलट करीब 150 पेसेंजर्स की जान को जोखिम में डालकर प्लेन को लैंड करा देता है। इसके बाद शुरू होता है थ्रिलर और सस्पेंस का खेल। आखिर क्यों पायलट इस का फैसला लेता है, उसके इस फैसले का क्या असर होता है, उसके साथ क्या सलूक किया जाता, ये तो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा। आपको बता दें कि ये फिल्म इसी साल 29 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
