प्रदेश में पशु चिकित्सा इकाई योजना बहुत जल्द शुरू
भोपाल
मध्यप्रदेश में पशु चिकित्सा इकाई योजना लागू होने वाली है। इसकी मंजूरी कैबिनेट ने दे दी है। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के मुताबिक मध्यप्रदेश में पशु चिकित्सा इकाई योजना बहुत जल्द शुरू होने वाली है, जिसकी मंजूरी कैबिनेट ने दे दी है। उनके मुताबिक पूरे प्रदेश में 108 के लाइंस पर एंबुलेंस सुविधा जानवरों के लिए चलाए जाएंगे और सिर्फ फोन करने से मोबाइल वाहन घर पहुंचेंगे। मोबाइल वाहन में पशु चिकित्सक, असिस्टेंट और ड्राइवर भी मौजूद होंगे।
इसके तहत 108 एंबुलेंस की तरह मोबाइल वाहन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। हर ब्लॉक में दो वाहन रहेंगे। फोन करने पर यह वाहन पशु के इलाज के लिए घर तक पहुंचेगा। इस मोबाइल वाहन में पशु चिकित्सक, सहायक व ड्राइवर होंगे।
इसकी जानकारी शेयर करते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि बीजेपी सरकार सिर्फ इंसानों के बारे में ही नहीं बल्कि सभी प्राणियों के बारे में सोचती है। इसलिए सभी जीवो के बारे में सोचते हुए मंगलवार को कैबिनेट ने मध्यप्रदेश में पशु चिकित्सा योजना इकाई शुरू करने का फैसला लिया है। सिर्फ एक कॉल करने पर पशु चिकित्सा मोबाइल वाहन इलाज के लिए घर तक पहुंच जाएगा।
