मंत्री सुश्री ठाकुर “निर्झरणी महोत्सव” में होंगी शामिल

भोपाल

संस्कृति, पर्यटन और अध्यात्म मंत्री सुश्री उषा ठाकुर नर्मदा जयंती पर होने वाले "निर्झरणी महोत्सव"में शामिल होंगी। मंत्री सुश्री ठाकुर मंगलवार को सुबह 11 बजे इंदौर से रवाना होकर खंडेल केम्पेल में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके बाद जिला खंडवा के ओंकारेश्वर में गणेश घाट वनदेवी आश्रम बिलोराखुर्द और भोपाली बाबा आश्रम में स्थानीय कार्यक्रम में सम्मलित होंगी। मंत्री सुश्री ठाकुर खरगोन में मंडलेश्वर के रामघाट में "निर्झरणी महोत्सव" में शामिल होंगी।

खरगोन में "निर्झरणी महोत्सव" में शाम 5 बजे कला यात्रा प्रारंभ होगी। शाम 7:30 बजे से रामघाट पर माँ नर्मदा आरती एवं दीपदान कार्यक्रम होगा। महोत्सव में सुश्री सुचित्रा हरमलकर, कार्तिक कला केन्द्र इंदौर द्वारा अमृतस्य नर्मदा नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी जायेगी। साथ ही विशेष रूप से माँ नर्मदा पर केन्द्रित 'जीवन रेखा' और 'राग ऑफ रिवर नर्मदा' फ़िल्म प्रदर्शित की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *