अब संस्कृति विभाग कराएगा राम वनगमन पथ परियोजना के अंतर्गत अंचलों का विकास
भोपाल
रामवनगमन पथ परियोजना के अंतर्गत पड़ने वाले अंचलो के विकास का काम अब संस्कृति विभाग करेगा। कैबिनेट बैठक में इस पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। राम वनगमन पथ परियोजना के अंतर्गत प्रदेश में पड़ने वाले अंचलों के विकास का काम संस्कृति विभाग करेगा। प्रदेश में पशुपालन विभाग के अंतर्गत चलित पशु चिकित्सा इकाई योजना का क्रियान्वयन पूरे प्रदेश में शुरू किया जाएगा। इसमें मोबाइल वाहन और वाहनों का संचालन होगा।
चलित पशु चिकित्सा इकाई के माध्यम से मुख्य रूप से उपचार, लघु शल्य क्रिया, कृत्रिम गर्भाधान, टीकाकरण, गर्भपरीक्षण किए जाएंगे। चलित पशु चिकित्सा इकाई योजना के क्रियान्वयन से राज्य में पशुपालकों को कॉल सेंटर पर कॉल के बाद घर पहुंच पशु चिकित्सा उपलब्ध होगी। जिसमें पशुओं की आकस्मिक रूप से होने वाली मृत्यु पर पशुपालकों की हानि रुके तथा पशुओं से होने वाले उत्पादन में वृद्धि होगी। कैबिनेट बैठक में निवाड़ी में वनमंडलाधिकारी जिला कार्यालय शुरू किए जाने और इसके लिए पांच नवीन पदों के सृजन और वाहन चालक की आउट सोर्सिंग के जरिए रखे जान मंजूरी देने कैबिनेट में चर्चा की गई।
बनिवाड़ी में जनसंपर्क कार्यालय शुरु किए जाने ंऔर यहां सहायक संचालक तथा प्रचार सहायक ग्रेड एक, ग्रेड दो, सहायक ग्रेड तीन, वाहन चालक, चौकीदार के एक-एक पद तथा भृत्य के दो पद इस प्रकार कुल आठ पद सृजित किए जाने की मंजूरी प्रदान की गई। निवाड़ी में जिला आपूर्ति अधिकारी कार्यालय शुरू करने के लिए जिला आपूर्ति अधिकारी के एक पद, लेखापाल के एक पद, भृत्य का एक पद, सहायक आपूर्ति अधिकारी, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी, सहायक ग्रेड दो और सहायक वर्ग तीन के एक-एक पद को मंजूरी देने भी चर्चा की गई।
दस पदों की मंजूरी
आगरमालवा और निवाड़ी में शहरी गरीबी उपशमन योजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन के लिए जिला शहरी विकास अभिकरण तथा निवाड़ी जिला शहरी विकास अभिकरण के गठन एवं इन जिला शहरी विकास अभिकरणों में दस पदों की मंजूरी तथा स्थापना व्यय पर 52.40 लाख रुपए खर्च और पहली बार कार्यालय व्यय के लिए बीस लाख के वार्षिक व्यय की मंजूरी देने चर्चा की गई।
