मुंबई, गुजरात-राजस्थान में Heat Wave का अलर्ट, दिल्ली में कल रहा सबसे गर्म दिन

नई दिल्ली
उत्तर भारत में गर्मी ने अब अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। देश के कई राज्यों में पारा चढ़ गया है, तो वहीं मौसम विभाग के ताजा अपडेट में कहा गया है कि महाराष्ट्र, राजस्थान और गुजरात में आज और कल हीट वेव की आशंका है। आईएमडी के मुताबिक ठाणे, रायगड, पालघर, सिंधुदुर्ग और रत्नागिरी जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है वो बिना जरूरत घर से बाहर ना निकलें।

मुंबई, गुजरात-राजस्थान में Heat Wave का अलर्ट
मालूम हो कि सोमवार को कोलाबा में अधिकतम तापमान 39.4 और सांताक्रुज में 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अभी मार्च का महीना चल रहा है और अभी हालत ऐसी है, अगर यही हाल रहा था तो इस बार अप्रैल और मई में भीषण गर्मी पड़ेगी।
 
हीटवेव की आशंका
जहां महाराष्ट्र का ये हाल है, वहीं दूसरी ओर राजस्थान और गुजरात में भी हीटवेव की आशंका है। दोनों राज्यों में 16 से 17 मार्च को लू चलने के भी आसार जताए जा रहे हैं। इससे प्रदेश के अधिकांश जिलों में अधिकतम और न्यूनतम पारे में वृद्धि होने के भी आसार हैं।
 
दिल्ली में कल रहा सबसे गर्म दिन
तो वहीं राजधानी दिल्ली में सोमवार को इस मौसम का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ये अभी तक का सबसे गर्म दिन है। हालांकि आज दिल्ली में मौसम साफ रहेगा। दिल्ली में तापमान 18 मार्च तक 36 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच बढ़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *