मध्य प्रदेश मेें भी टैक्स हटा, सीएम शिवराज ने किया ऐलान

नई दिल्ली
जम्मू कश्मीर के नागरिकों की स्थिति को प्रदर्शित करने वाली फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को मध्यप्रदेश सरकार ने टैक्स फ्री घोषित कर दिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस संबंध में ट्वीट के जरिए जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है, 'द कश्मीर फाइल्स को राज्य में टैक्स फ्री करने का निर्णय लिया है।' मुख्यमंत्री ने फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री और निर्माता अभिषेक को फिल्म की सफलता के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि द कश्मीर फाइल्स 90 के दशक में कश्मीरी हिंदुओं के दर्द, संघर्ष और उस तनाव को दिखाता है जिसस वो गुजरे हैं। सीएम ने आगे लिखा है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसे देखने की जरूरत है। इसलिए हमने इसे राज्य में टैक्स फ्री करने का फैसला किया है। मध्य प्रदेश के अलावा हरियाणा और गुजरात में भी फिल्म टैक्स फ्री है। 'द कश्मीर फाइल्स' अपनी IMDb रेटिंग को लेकर भी खूब चर्चा में बनी हुई है। रिलीज के कुछ वक्त बाद ही फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 10 में से 10 हो गई थी। हालांकि यूजर के बढ़ते रिव्यूज के बाद फिल्म की रेटिंग को जरा सा नुकसान हुआ है।  विवेक रंजन अग्निहोत्री द्वारा लिखित और निर्देशित, इस ड्रामा में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी, भाषा सुंबली और चिन्मय मंडलेकर नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *