योगी दिल्ली पहुंचे पीएम मोदी से मिलने, नए मंत्रिमंडल में असीम अरुण समेत तीन अन्य को मिल सकता है मौका

नई दिल्ली
यूपी में प्रचंड बहुमत मिलने के बाद पहली बार योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात करने पहुंचे। योगी सबसे पहले उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से भी मिले। इसके बाद वह सीधे पीएम मोदी से मिलने पहुंचे। माना जा रहा है कि योगी पीएम मोदी से नए मंत्रिमंडल को लेकर चर्चा कर सकते हैं। साथ ही उन विधायकों के नामों पर भी मुहर लग सकती है, जिन्हें नए मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। माना जा रहा है कि बातचीत के दौरान उन वादों को पूरा करने पर भी चर्चा हो सकता है, जिन्हें भाजपा चुनाव के दौरान सबसे बड़ा मुद्दा बनाया था। सूत्रों के अनुसार करीब एक घंटे से पीएम मोदी और योगी के बीच बातचीत जारी है। सूत्रों के मुताबिक योगी सोमवार को भी दिल्ली में रहकर वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर सकते हैं।

पीएम मोदी से नए मंत्रिमंडल के गठन पर योगी कर सकते हैं चर्चा
भारी बहुमत पाकर लगातार दूसरी बार सरकार बनाने जा रहे योगी आदित्यनाथ रविवार को दिल्ली में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मिलने पहुंचे हैं। चर्चा है कि योगी पीएम मोदी से नए मंत्रिमंडल के गठन को लेकर चर्चा कर सकते हैं। माना जा रहा है कि मोदी और योगी के बीच नई सरकार के गठन को लेकर मंथन होगा।  

इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

  • उज्जवला योजना के तहत होली-दिवाली पर फ्री गैस सिलेंडर देने का वादा
  • आवारा पशुओं की समस्या पर नीति बनाने को लेकर चर्चा
  • यूर्पी के लिए पर्यवेक्षक पर भी योगी-मोदी के बीच बातचीत संभव
  • किसानों को सिंचाई के लिए फ्री बिजली देने के मुद्दे पर हो सकती है चर्चा

पूर्व आईपीएस समेत तीन लोगों को मिल सकता है मंत्रिमंडल में स्थान
सियासी गलियारों में चर्चा है कि इस बार चार डिप्टी सीएम बनाए जा सकते हैं। इसके अलावा तीन नए चेहरों को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। डिप्टी सीएम की रेस में एक पुराना चेहरा है बाकी तीन नए चेहरे शामिल किए जाने पर विचार चल रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि पिछड़ा चेहरा होने के चलते केशव प्रसाद मौर्य को एक बार फिर डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। इसके अलावा बेबी रानी मौर्य, स्वतंत्रदेव सिंह, ब्रजेश पाठक को भी इस बार डिप्टी सीएम का पद दिया जा सकता है। वहीं कन्नौज में सपा प्रत्याशी को पटकनी देने वाले पूर्व आईपीएस असीम अरुण, बलिया से दयाशंकर सिंह और नोएडा से दूसरी बार जीते पंकज सिंह को योगी के नए मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।  

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *