देश में वैक्सीन डोज का आंकड़ा180 करोड़ के पार

नई दिल्ली

देश में कोरोना की रफ्तार अब थमने लगी है। साथ ही वैक्सीनेशन का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है। भारत में पिछले वर्ष से चले आ रहे राष्ट्रव्यापी टीकाकरण में 180 करोड़ वैक्सीन डोज लग चुकी है। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में वैक्सीनेशन की तेज रफ्तार जारी है। वहीं, शनिवार को देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3614 नए मामले सामने आए।  एक्टिव केस 40 हजार के करीब हो गए हैं। 

शनिवार को भारत ने वैक्सीनेशन में मील का पत्थर छुआ। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने जानकारी दी कि देश में अब तक 180 करोड़ वैक्सीनेशन डोज लग चुकी है। भारत में कोरोना की रफ्तार भी अब धीमी पड़ने लगी है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3614 नए केस दर्ज हुए। जबकि ठीक होने वालों की संख्या 5185 रही। जिसके बाद एक्टिव केस 40559 हो गए हैं। 

देश में कोरोना का रिकवरी रेट 98.71% हो गया है। कोरोना से अब तक ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 4,24,31,513 हो गई है। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 0.44% है। जबकि साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 0.52% हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *