कप्तान बाबर आजम ने किया खुलासा- ऑस्ट्रेलियाई टीम के डर से रावलपिंडी में बनाई गई थी घटिया पिच

नई दिल्ली

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने रावलपिंडी की पिच का बचाव करते हुए कहा है कि ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी लाइन अप के डर से फ्लैट ट्रैक तैयार नहीं किया गया था। दूसरे टेस्ट की पूर्व संध्या पर एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में रावलपिंडी स्टेडियम की पिच के विवाद के बारे में बोलते हुए बाबर ने कहा कि पिच कैसी भी हो, लेकिन खिलाड़ियों के लिए उस पर प्रदर्शन करना महत्वपूर्ण है।

इससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष रमीज राजा ने कहा था, “हम तेज और उछालभरी पिच बनाकर ऑस्ट्रेलिया की गोद में नहीं खेलना चाहते। यह जरूरी है कि जब हम घर पर खेलें तो हमें अपनी ताकत के अनुसार खेलना चाहिए।" रावलपिंडी की पिच को ब्लो एवरेज (औसत से नीचे) रेटिंग मिली है और इस वजह से इस स्टेडियम के खाते में एक डेमेरिट प्वाइंट जोड़ दिया गया है।

हालांकि, पाकिस्तान के कप्तान का मानना ​​है कि पिचखिलाड़ियों की प्रभावशीलता को प्रभावित नहीं करती है, यह उनकी कड़ी मेहनत है जो मायने रखती है। उन्होंने कहा, "यह धारणा गलत थी कि पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने धीमी गति से खेला।" उन्होंने कहा कि इमाम-उल-हक ने पहले टेस्ट के दौरान वापसी की, जबकि अब्दुल्ला शफीक अपना चौथा टेस्ट मैच खेल रहे थे। दूसरे टेस्ट पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है, "हर एक जगह की एक अलग कंडीशन होती है"।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *