केन्द्र द्वारा दो महत्वपूर्ण सड़कों के लिए 879 करोड़ की स्वीकृति – मंत्री भार्गव

भोपाल 

लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा कि भारत सरकार द्वारा मध्यप्रदेश में पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण दो सड़क मार्गों  के लिए 879 करोड़ रूपयें की स्वीकृति प्रदान की गई है। इन सड़कों के अपग्रेडेशन से  सांची से चंदेरी तथा कान्हा नेशनल पार्क से नर्मदा नदी के उद्गम स्थल अमरकंटक और फॉसिल पार्क रैपुरा  (डिंडोरी) स्थित आने-जाने वाले पर्यटकों को बेहतर सड़क मार्ग उपलब्ध होगा। मंत्री गोपाल भार्गव ने इस स्वीकृति के लिए केद्रीय सड़क, परिवहन राज मार्ग मंत्री नितिन गडकरी के प्रति आभार ज्ञापित किया है। 

प्रमुख सचिव लोक निर्माण नीरज मंडलोई ने बताया कि भारत सरकार की स्थाई वित्त समिति द्वारा आज प्रदेश के दो महत्वपूर्ण सड़कों कुरवाई से मुंगावली-चंदेरी 81 किलोमीटर मार्ग के अपग्रेडेशन के लिए 386 करोड़ रुपए तथा डिंडोरी से मंडला 93 किलोमीटर के लिए 493 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है।

मंडलोई ने कहा कि कुरवाई-मुंगावली-चंदेरी मार्ग के अपग्रेडेशन से प्रदेश में सांची और चंदेरी आने वाले पर्यटकों को बेहतर सड़क सुविधा प्राप्त होगी।  साथ ही क्षेत्रवासियों के लिए उत्तर प्रदेश के झांसी स्थित ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर तक पहुँच आसान हो सकेगी।  इसी प्रकार मंडला-डिंडोरी के  अपग्रेडेशन से इस अंचल के निवासियों की  नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर से छत्तीसगढ़ राज्य में पहुँच आसान होगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *