चुनाव परिणामों के बाद भी राहत, आज भी नहीं बड़े पेट्रोल-डीजल के दाम

 नई दिल्ली

  चार राज्यों में बीजेपी की जीत के बाद आज पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दी हैं।आज यानी शुक्रवार को देश की राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपये बनी हुई है, जबकि डीजल की कीमत 86.67 रुपये  है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है, जबकि डीजल 94.14 रुपये पर है।
 
नए रेट के मुताबिक आज भी देश में सबसे सस्ता पेट्रोल 82.96 रुपये लीटर के हिसाब से पोर्ट ब्लेयर में बिक रहा है तो डीजल भी यहां 77.13 रुपये प्रति लीटर है।  पेट्रोल भापेाल, जयपुर, पटना, कोलकाता, चेन्नई और बेंगलुरु में 100 के पार है।

 आशंकाओं के विपरीत चुनाव खत्म होने के चौथे दिन भी राहत रही।  घरेलू स्तर पर आज  लगातार 126 दिन बाद भी पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ। हालांकि इस बीच कच्चा तेल भी  140 डॉलर प्रति बैरल के मुकाबले अब 109 डॉलर पर आ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *