तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, कीमतें स्थिर

नई दिल्ली
 तेल कंपनियों ने आज रविवार 24 अप्रैल के लिए पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें  जारी कर दी है। आज पेट्रोल और डीजल की कीमतें  स्थिर रखी गई है। बता दें कि आज लगातार 18वें दिन पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इससे पहले 6 अप्रैल को रेट में बदलाव हुए थे। इस दिन पेट्रोल और डीजल के दाम में 80-80 पैसे का इजाफा प्रति लीटर के हिसाब से हुआ था।

महानगरों में पेट्रोल-डीजल के रेट
दिल्ली में पेट्रोल की कीमत  105.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत  96.67 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 120.51 रुपये लीटर और डीजल 104.77 रुपये लीटर बिक रहा है। कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल और डीजल क्रमश: 115.12 रुपये और 99.83 रुपये लीटर है। वहीं, चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 110.85 रुपये और डीजल 100.94 रुपये लीटर बिक रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *