प्रदेश में एक साल में 16 हजार अध्यापकों की भर्ती

भोपाल
मध्यप्रदेश में पिछले वर्ष अध्यापक संवर्ग एक और दो की भर्ती में सोलह हजार से अधिक शिक्षकों की भर्तियां की गई है। इन भर्तियों में 745 ऐसे व्यक्ति भी है जो अन्य राज्यों के है और इन्हें मध्यप्रदेश में नौकरी मिली है। कांग्रेस विधायक सज्जन सिंह वर्मा और  मेवाराम जाटव के सवाल के लिखित जवाब में स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार ने यह जानकारी दी। 

उन्होंने बताया कि उच्च माध्यमिक शिक्षक एवं माध्यमिक शिक्षक की भर्ती हेतु पात्रता परीक्षा वर्ष 2019 में  आयोजित की गई थी।  इस परीक्षा में योग्य पाए गए व्यक्तियों को अक्टूबर-नवंबर 2021 में नियुक्ति आदेश जारी किए गए। इसमें उच्च माध्यमिक शिक्षकों के पद पर स्कूल शिक्षा विभाग ने 8318 और जनजाति कार्य विभाग ने 1011 लोगों की तैनाती की गई। इस तरह कुल 9329 शिक्षकों की उच्चतर माध्यमिक शिक्षक के पद पर तैनाती की गई है।  

माध्यमिक शिक्षक के पद पर स्कूल शिक्षा विभाग ने 3677 और जनजाति कार्य विभाग ने 3136 लोगों की नियुक्ति की है। इस तरह कुल 6813 माध्यमिक शिक्षकों की तैनाती की गई। अन्य राज्यों से उच्च माध्यमिक शिक्षक के पद पर कुल 594 पदों पर और मध्यमिक शिक्षक के 151 पदों पर नियुक्तियां की गई है। इस तरह कुल 745 शिक्षको के पदों पर अन्य राज्यों के लोगों को मौका दिया गया। इनमें आंध्रप्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, महाराष्टÑ, पंजाब, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल के लोगों को भी नियुक्तियां दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *