हिंदी विवि : पदों को विषयानुसार विभाजित कर, भरे जाएंगे प्रोफेसर्स के 147 पद
भोपाल
अटल बिहारी वाजपेयी हिन्दी विश्वविद्यालय में शैक्षणिक स्टाफ की काफी कमी बनी हुई है। हंदी का प्रचार प्रसार करने के लिये विवि ने पूर्व में मंजूरी 27 असस्टिेंट प्रोफेसरों को विषयानुसार विभाजित कर शासन के पास मंजूरी के लिये भेज दिये हैं। 27 प्रोफेसरों की नियुक्ति करने के बाद हिंदी विवि 147 पदों पर भी प्रोफेसरों की नियुक्ति करेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई हिंदी विवि की साधारण परिषद की बैठक में 147 शैक्षणिक पदों की स्वीकृति दी गई है। विवि ने प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है। मंजूरी मिलने के बाद विवि अपने सभी विषयों पर 147 असिस्टेंट, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसरों की नियुक्ति की व्यवस्था जमाएगा।
इसके पहले विवि को 27 प्रोफेसरों की नियुक्तियां करना है। पद पूर्व में शासन से मंजूर हो चुके थे, लेकिन उनकी विषयानुसार विभाजन नहीं हुआ था। उनका विभाजन कर शासन को भेज दिया गया है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू करने एप्लीकेशन जमा कराना शुरू कर दिया जाएगा। हिंदी विवि आगामी सत्र शुरू होने के पहले भर्ती प्रक्रिया पूर्ण कर लेगा।
ऐसे हुआ पदों का बंटवारा
अर्थशास्त्र, अभियांत्रिकी, इतिहास एवं प्राचीन भारतीय इतिहास, कृषि विज्ञान, गणित, पत्रकारिता एवं संचार, प्राणिशास्त्र, प्रबंधन एवं वाणिज्य, भौतिकी, भारतीय दर्शन एवं ज्ञान परंपरा, योग एवं मानव चेतना, राजनीति विज्ञान एवं लोक प्रशासन, रसायन, वनस्पति, विधि, समाज शास्त्र एवं समाज कार्य, संगणक और हिंदी भाष एवं अनुवाद।
ये विभाजित किये गये हैं 147 पद
विवि में 21 विषयों के लिए प्रत्येक विषय में एक प्रोफेसर, दो एसोसिएट प्रोफेसर तथा चार असिस्टेंट प्रोफेसर के आधार पर कुल 21 प्रोफेसर, 42 एसोसिएट प्रोफेसर और 84 असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों की स्वीकृति दी है।
हिंदी का प्रचार-प्रसार करने विवि सभी व्यवस्थाएं जमा रहा है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद प्रोफेसरों के पदों पर भर्ती क्रिया पूर्ण की जाएगी।
खेमसिंह डेहरिया, कुलपति, हिंदी विवि
