दस बड़ी कंपनियों पर कमर्शियल टैक्स की 25 प्रतिशत राशि बकाय

भोपाल
प्रदेश की दस बड़ी कंपनियों पर कमर्शियल  टैक्स की 25 प्रतिशत राशि बकाया है। प्रदेश में इस साल जनवरी तक 5 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का कमर्शियल टैक्स बकाया है, जिसमें से दस बड़ी कंपनियों पर ही सवा हजार करोड़ से ज्यादा का बकाया सामने आया है। यह जानकारी विधानसभा में कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी के प्रश्न के लिखित उत्तर में सामने आई। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बताया कि प्रदेश में 31 जनवरी 2022 की स्थिति में 5 हजार 235 करोड़ का वाणिज्यिक कर बकाया है। वाणिज्यिक कर की समाधान योजना के तहत 714.82 करोड़ के विरुद्ध सेटलमेंट के बाद 146.52 करोड़ की राशि शासन को प्राप्त हुई है। इसी सवाल के लिखित उत्तर में प्रदेश के दस बड़े बकायादारों की भी जानकारी दी गई है।

पेट्रोल-डीजल पर घट गई कर से आय
पेट्रोल और डीजल पर जनवरी और फरवरी 2021 की तुलना में इस साल  जनवरी और फरवरी महिनों में वैट और अतिरिक्त टैक्स के140 करोड़ रुपए कम मिल सके हैं। विधानसभा में जीतू पटवारी के प्रश्न के लिखित उत्तर में सामने आया कि दिसंबर 2020 में पेट्रोल और डीजल पर 1153.58 करोड़ रुपए टैक्स से मिले थे, जबकि दिसंबर 2021 में यह राशि घट कर 1103.79 करोड़ हो गई। इसी तरह जनवरी 2021 में 1078.95 जबकि जनवरी 2022 में 1035.16 करोड रुपए टैक्स में जरिए मिले। फरवरी 2021 में 987.31 करोड मिले और फरवरी 2022 में यह राशि कम होकर 889.52 करोड़ रुपए मिली। इस तरह पिछले साल के इन चार महीनों की तुलना में करीब 190 करोड़ रुपए टैक्स में शासन को कम मिले।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *