मुख्यमंत्री चौहान ने पं. गोविंद वल्लभ पंत की पुण्य-तिथि पर किया नमन

भोपाल 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वतन्त्रता सेनानी और वरिष्ठ भारतीय राजनेता पं. गोविन्द वल्लभ पन्त की पुण्य-तिथि पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री चौहान ने मुख्यमंत्री निवास के सभागार में पं. गोविंद वल्लभ पन्त के चित्र पर माल्यार्पण किया।

पं. गोविंद वल्लभ पंत भारत के चौथे गृह मंत्री थे। सन 1957 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया। गृह मंत्री के रूप में उनका मुख्य योगदान भारत को भाषा के अनुसार राज्यों में विभक्त करना तथा हिन्दी को भारत की राजभाषा के रूप में प्रतिष्ठित करना था। उनका जन्म 10 सितम्बर 1887 को अल्मोड़ा जिले के श्यामली पर्वतीय क्षेत्र स्थित खूंट गाँव में हुआ और 7 मार्च 1961 को उनका अवसान हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *