मध्य प्रदेश के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाकर 31% हुआ   

भोपाल
 मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने जन्मदिन के दिन मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों की एक मनोकामना पूरी करने का ऐलान किया है। शासकीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाकर 31% कर दिया गया है। 

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि शासकीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाकर 31% कर रहे हैं।  इसका भुगतान अप्रैल माह से होने लगेगा। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में तंगी की वजह से हम कर्मचारियों का महंगाई भत्ता नहीं बढ़ा पाए थे जो बढ़कर 31 प्रतिशत किया गया है। 

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कुलदेवी की पूजा की 
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज अपने जन्म-दिन पर सपत्नीक सलकनपुर में देवी विजयासन की पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेश की शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। साथ ही पौध-रोपण भी किया। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के जन्म-दिवस पर जन-प्रतिनिधियों तथा नागरिकों ने करंज, कदम, कचनार, नीम, सप्तपर्णी, रुद्राक्ष और पारिजात सहित 108 पौधे लगाए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *