‘फेमस होने के लिए खुद ही विवादों को बनाती हूं’, इस आरोप पर सारा खान ने दिया करारा जवाब

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत का रियलिटी शो 'लॉकअप' इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। कंगना के इस शो में उन सेलेब्स को शामिल किया गया है, जो किसी न किसी वजह से विवादों में बने रहते हैं। इस लिस्ट में सारा खान भी शामिल हैं। सारा टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं, जो कई बार विवादों में रह चुकी हैं। सारा ने बताया कि उन्होंने इस शो के लिए 'हां' बोलने में कुछ मिनट भी नहीं लगाए थे। एक्ट्रेस ने कहा कि जब मुझे ये शो आॅफर हुआ था तब ही मैंने बिना सोचे ही इस शो के लिए हां कह दिया था। इस दौरान सारा ने ट्रोलर्स को भी जवाब दिया है। इस दौरान सारा खान ने उन लोगों को भी जवाब दिया है, जो ये कहते हैं कि अभिनेत्री जानबूझकर विवादों में रहती हैं। सारा ने कहा, 'मुझे कुछ विवादों से परिभाषित किया जाता है, जो काफी पहले मेरे साथ हुए थे। कहा जाता है कि मैं फेमस होने के लिए खुद ही विवादों को बनाती हूं। मैं सिर्फ उन लोगों को बताना चाहती हूं कि ऐसा कुछ भी नहीं है। ये अफवाह गलत है। मेरा काम पिछले 16 साल से मुझे परिभाषित कर रहा है और मैं वही हूं।' इस शो में जाने से पहले सारा ने बताया कि यह मेरे लिए एक अलग अनुभव है और मुझे यकीन है कि मैं कुछ ऐसा यहां से सीखकर आऊंगी, जो हमेशा मेरे साथ रहेगा। मैं इस शो के लिए बहुत उत्साहित हूं। मेरी कोई रणनीति नहीं है क्योंकि हमने इस तरह के शो कभी नहीं देखे हैं। हमें पता होना चाहिए बुनियादी सुविधाएं क्या हैं। हम कुछ नहीं कर सकते। हम चाहें तो कुछ भी कर सकते हैं।' सारा की पर्सनल लाइफ भी मीडिया में छाई रहती हैं। इस बारे में अभिनेत्री ने कहा कि मैं भी अपनी पर्सनल लाइफ पर बात करने में सहज नहीं हूं। लेकिन मीडिया में इस पर बात होती है, जिससे मेरी परेशानी और बढ़ जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *