पीएम मोदी के राजस्थान दौरे की तैयारियां : 7 मार्च को जैसलमेर के दौरे पर आएंगे पीएम मोदी

जयपुर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 मार्च को राजस्थान के जैसलमेर जिले का दौरा प्रस्तावित है। आॅपरेशन वायु शक्ति के तहत  प्रदर्शन देखे के लिए मोदी का दौरा प्रस्तावित है।  पीएम के दौरे को लेकर मुख्य सचिव ऊषा शर्मा ने सचिवालय में आला अधिकारियों के साथ बैठक लेंगी। 7 मार्च को पोकरण में होने वाले युद्धाभ्यास में 148 विमान अपना युद्ध कौशल दिखाएंगे। इस आयोजन को देखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी 7 मार्च को सुबह जैसलमेर पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम और व्यवस्थाओं की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव उषा शर्मा आज अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगी।

हर तीन साल में वायुसेना दिखाती है दमखम

राजस्थान के पोकरण की रेगिस्तानी रेत में हर तीन साल में भारतीय वायुसेना अपना दमखम दिखाती है। विश्व की चौथी सबसे बड़ी वायुसेना के इस युद्धाभ्यास  में पहली बार राफेल लड़ाकू विमान शामिल होगा। वायुसेना 120 डिग्री स्वीप में 1.5 से 3 किमी के रेगिस्तानी हिस्से में निर्धारित लक्ष्यों को टारगेट करेगी। इनमें बारूद के ढेर, टैंक काफिले, पुल, वाहन और हवाई सहित अन्य पारंपरिक लक्ष्य शामिल होंगे। इस युद्धाभ्यास में 148 विमान हिस्सा लेंगे जिसमें 109 लड़ाकू विमान, 24 हेलीकॉप्टर होंगे. जगुआर लड़ाकू विमान, सुखोई-30 लड़ाकू विमान, मिग-29 लड़ाकू विमान, तेजस लड़ाकू विमान और अन्य विमान 'वायुशक्ति युद्धाभ्यास-2022' में अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेंगे।
 

दुनियाभर की नजरें युद्धाभ्यास पर होंगी

भारतीय वायु सेना फ्रांस के राफेल, मिराज 2000, स्वदेशी एलसीए तेजस, रूसी मिग 29 और सुखोई 30, जगुआर और मिग 21 की गरज से सभी का ध्यान आकर्षित करेगी. युद्धाभ्यास के दौरान आकाश मिसाइल प्रणाली और स्पाइडर मिसाइल प्रणाली की क्षमता का भी प्रदर्शन होगा। ये अपने लक्ष्य को नेस्तानाबूत कर देंगी.परिवहन विमान सी-17 और सी-130जे भी इस अभ्यास का हिस्सा होंगे। चिनूक हेलीकॉप्टर एक 'अंडरस्लंग' ऑपरेशन में एम-777 हॉवित्जर लेकर ऊंचाई तक उड़कर अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेगा। अपाचे हेलीकॉप्टर अपने मिसाइल राकेट के साथ, एमआई35 अपने 80 मिमी रॉकेट के साथ अपनी ताकत दिखाएंगे. अपने 70 मिमी रॉकेटों और 20 एमएम गन के साथ स्वदेशी हल्का लड़ाकू हेलीकॉप्टर शामिल होगा। प्रदर्शन में कई नए प्लेटफॉर्म होंगे जो अत्याधुनिक सैन्य उड्डयन प्रौद्योगिकी को दर्शाएंगे. कुल मिलाकर दुनियाभर की नजरें इस युद्धाभ्यास पर होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *