ट्रेडिशनल कपड़े पहने प्रियंका-निक बेटी के साथ शिव की पूजा करते नज़र आये

महाशिवरात्रि के पर्व पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने बेटी संग पूजा की। ये उनकी बेटी का पहला त्योहार है। वहीं, कंगना रनौत से लेकर मौनी रॉय जैसी जानी-मानी हस्तियों ने सोशल मीडिया पर 'हर हर महादेव' के जयकारे लगाकर उन्हें विश किया। उनके पोस्ट इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहे हैं।

 
आज महाशिवरात्रि  का पर्व है। आम लोगों के जैसे ही फिल्म इंडस्ड्री के बड़े-बड़े सितारे भी शिवभक्त हैं। चाहे कंगना रनौत हों या फिर मौनी रॉय , बॉलिवुड के तमाम सितारों ने महाशिवरात्रि के मौके पर महादेव की पूजा-अर्चना की। मां बनने के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी का ये पहला त्योहार है। उन्होंने नए घर पर फैमिली के साथ विधि-विधान से पूजा की। उनकी फोटो वायरल हुई तो फैंस उनके कायल हो गए। प्रियंका-निक के साथ ही सोशल मीडिया पर भी दूसरे सिलेब्स के भी पोस्ट वायरल हो रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दोनों महादेव की मूर्ति के पास बैठे हैं। ट्रेडिशनल कपड़े पहने ये कपल शिव की पूजा कर रहा है। ये प्रियंका-निक की बेटी का पहला त्योहार है।

पॉप्युलर ऐक्ट्रेस मौनी रॉय ने अपनी फोटो शेयर की, जिसमें वो शिव की मूर्ति की परिक्रमा कर रही हैं। उन्होंने पोस्ट के साथ एक श्लोक भी लिखा है- 'करपूर गौरम करूणावतारम, संसार सारम भुजगेन्द्र हारम।। सदा वसंतम हृदयारविंदे, भवम भवानी सहितं नमामि।। आप सभी को महाशिवरात्री की हार्दिक शुभकामनाएँ।।

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टेटस पर अपने फैंस को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *