सिद्धार्थ शुक्ला के निधन बाद कोमा में गईं उनकी फैंस, वॉशरूम में घरवालों को मिली बेहोश
मुंबई
अभिनेता और बिग बॉस-13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला का यूं असमय निधन हो जाने हर कोई हैरान है। 2 सितंबर की सुबह लगभग 9.30 बजे सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हुआ। मुंबई के कपूर अस्पताल के शुरुआची रिपोर्ट के मुताबिक 40 वर्षीय अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की मौत कार्डिक अरेस्ट (हार्ट अटैक) के कारण हुई है। सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से सभी को गहरा सदमा लगा। लोगों को अभी तर विश्वास नहीं हो रहा है कि सिद्धार्थ शुक्ला इस दुनिया में नहीं रहे। सिद्धार्थ शुक्ला के बहुत सारे फैंस इस बात से इनकार कर रहे हैं कि अभिनेता नहीं रहे। आलाम ये है कि सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद उनकी एक फैन कोमा में चली गई हैं।
फैन वॉशरूम में मिली बेहोश सिद्धार्थ शुक्ला के दोस्त डॉ. जयेश ठाकर ने अपने एक ट्वीट में खुलासा किया कि सिडनाज की एक फैन को उसके घर के वॉशरूम में बेहोश पाए जाने के बाद कल रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल को प्यार से उनके फैंस सिडनाज कहते थे। बिग बॉस-13 में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की दोस्ती को देखकर फैंस ने उन्हे सिडनाज बोलना शुरू किया था।
