कैलिफोर्निया के एक चर्च में गोलीबारी, 3 बच्चे सहित 5 लोगों की मौत

कैलिफोर्निया।

कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो में एक चर्च के अंदर सोमवार देर शाम एक बंदूकधारी द्वारा की गई गोलीबारी में तीन बच्चों सहित पांच लोगों की मौत हो गई। बीएनओ न्यूज ने यह जानकारी दी है।

मारे गए बच्चे शूटर के अपने बच्चे थे। समाचार रिपोर्ट में कहा गया है कि चार लोगों पर गोली चलाने और हत्या करने के बाद, संदिग्ध ने खुद पर बंदूक तान दी। प्रारंभिक रिपोर्टों से पता चलता है कि शहर के आर्डेन-आर्केड क्षेत्र में वायडा वे स्थित चर्च में हुई गोलीबारी में कम से कम पांच लोगों को गोली लगी है। कानून प्रवर्तन एजेंसियां और आपातकालीन सेवाएं घटनास्थल पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *