यूक्रेन को एक और सैन्य पैकेज देने की तैयारी में अमेरिका, जल्द हो सकता है ऐलान

वॉशिंगटन
 रूस के खिलाफ युद्ध में यूक्रेन की अमेरिका सहित तमाम देश लगातार मदद कर रहे हैं। अमेरिका ने हाल ही में यूक्रेन को 800 मिलियन डॉलर की सैन्य मदद देने का ऐलान किया था। अब एक बार फिर से अमेरिका यूक्रेन को आर्थिक मदद के पैकेज का ऐलान करने की तैयारी में है। माना जा रहा है कि इस बार यह मदद 800 मिलियन डॉलर के आस-पास हो सकती है, जिसमे हथियार और सैन्य उपकरण आदि शामिल होंगे। अमेरिका के राष्ट्रपति ने हाल ही में कहा था कि उनका प्रशासन यूक्रेन को 800 मिलियन डॉलर की आर्थिक मदद मुहैया कराएगा, जिसमे भारी हथियार और सैन्य उपकरण शामिल होंगे, जिससे रूस द्वारा ईस्टर्न यूक्रेन में संभावित बड़े हमले का यूक्रेन सामना कर सके।

 
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से फोन पर बात करने के बाद बाइडेन ने कहा था कि अमेरिका यूक्रेन को खुद की सुरक्षा करने के लिए हर संभव मदद देता रहेगा। बता दें कि अमेरिका ने यूक्रेन को 1.7 बिलियन डॉलर की सैन्य व सुरक्षा मदद देने का ऐलान किया था। यह ऐलान स्पेशल मिलिट्री ऑपरेशन के तहत दिया जाएगा। सोमवार को व्हाइट हाउस की ओर से कहा गया कि जो बाइडेन का यूक्रेन जाने का अभी कोई प्लान नहीं है। व्हाइट हाउस की प्रवक्ता जेन साकी ने कहा कि वॉशिंगटन ने यूक्रेन में चार विमान भेजे हैं जिसमे सैन्य व सुरक्षा मदद से जुड़े साजो-सामान हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *