आईआईटी पटना में लगेगा सुपर कंप्यूटर, बिहार में रिसर्च में मिलेगी मदद

पटना

आईआईटी पटना अब सुपर कंप्यूटर पावर से लैस होगा। देश के नौ संस्थानों में नेशनल सुपर कंप्यूटिंग मिशन के तहत इस सुपर कंप्यूटर को स्थापित करने की तैयारी है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने जिन नौ संस्थानों में इसे लगाने की सहमति दी है, उनमें आईआईटी दिल्ली, आईआईटी मुंबई, आईआईटी मद्रास, आईआईटी पटना, इंटर यूनिवर्सिटी एक्सेलेरेटर दिल्ली, सीडैक पुणे, एसएन बोस नेशनल सेंटर फॉर बेसिक साइंस, नेशनल सेंटर फॉर रेडियो एस्ट्रोफिजिक्स पुणे और एनआईसी दिल्ली शामिल हैं।

3.3 पेटाफ्लॉप की स्पीड से करेगा काम

पहले चरण में देश के दस प्रीमियम संस्थानों में सुपर कंप्यूटर लगाये जा चुके हैं। दूसरे चरण में इस मिशन को लागू करने की जिम्मेवारी सीडैक पुणे और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बेंगलुरु को दी गई है। हाल में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बेंगलुरु में अब तक के सबसे शक्तिशाली सुपर कंप्यूटर परम प्रवेग को लगाया जा चुका है। इसकी गति 3.3 पेटाफ्लॉप होगी। एक पेटाफ्लॉप प्रति सेंकेंड 1015 ऑपरेशन के बराबर होता है। यह पलक झपकते असंख्य गणनाएं करने में समर्थ होता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *