राम की तपोभूमि चित्रकूट में दो दिन में जुटेंगे पांच मंत्री

भोपाल
भगवान राम की तपस्थली चित्रकूट में दो दिन तक शिवराज कैबिनेट के 5 मंत्री, विधानसभा अध्यक्ष और दो निगम मंडल अध्यक्ष नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर मंथन करने वाले हैं। यह मंथन आज और कल होगा। इसमें देश के कई विश्वविद्यालयों के कुलपति भी शामिल होने वाले हैं। भारत रत्न नाना जी देशमुख द्वारा स्थापित ग्रामोदय विश्विद्यालय के इस कार्यक्रम में शामिल होने मंत्री यहां पहुंच भी गए हैं। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में आज उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव तथा पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष विनोद गोंटिया शामिल होंगे। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. यादव कार्यशाला में शामिल होने के बाद सतना जिले के मझगवां में नव निर्मित महाविद्यालय भवन का लोकार्पण भी करेंगे। इसके बाद 27 फरवरी यानी कल विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम, वन एवं सतना जिले के प्रभारी मंत्री कुंवर विजय शाह, स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार, पर्यटन मंत्री ऊषा ठाकुर तथा कृषि मंत्री कमल पटेल सतना होकर चित्रकूट जाएंगे। इनके अलावा मप्र गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष आशुतोष तिवारी भी इसी दिन चित्रकूट पहुंचेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *