यूक्रेन से सुरक्ष‍ित देश लौटे 219 भारतीय  

यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद सुरक्षित अपने वतन लौट रह भारतीयों के चेहरे पर सुकून देखा जा सकता था। लौट रहे 219 भारतीय नागरिकों में ज्‍यादातर छात्र हैं। रोमानिया से रवाना होते समय वे अपने हाथ में तिरंगा ल‍िए हुए थे।

यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षित घर वापसी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन से बात की थी। यूक्रेन से भारतीय छात्रों को सुरक्षित लाने के लिए सरकार जमीनी स्‍तर पर काम कर रही है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि वह खुद स्थितियों पर नजर रख रहे हैं।

यूक्रेन में रूस के हमले का शनिवार को तीसरा दिन था। बड़ी संख्‍या में भारीतय नागरिक यूक्रेन में रहते हैं। इनमें बड़ी आबादी छात्रों की है। इन्‍हें सुरक्ष‍ित न‍िकलना सरकार की शीर्ष प्राथम‍िकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *