हाईवे पर हिमालय से आ गिरी इतनी मोटी शिला, जम्मू-कश्मीर में नवयुग सुरंग के पास भारी बर्फबारी

जम्मू
 जम्मू-कश्मीर में कुछ जगहों पर हिमस्खलन हुआ है। मोटी-मोटी चट्टानें गिरी हैं। जिससे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग समेत कई सड़कें बाधित हो गई हैं। यातायात पुलिस की ओर से बताया गया कि, अभी बर्फबारी हो रही है और वाहनों की आवाजाही भी बंद है। सुरंग के पास वाहन रुके पड़े हैं।

नेशनल हाईवे (राष्ट्रीय राजमार्ग) पहाड़ से सटा होने की वजह से भू-स्खलन का शिकार हुआ है। पहाड़ से मोटी-मोटी चट्टानें नीचे आ गिरी हैं। यह पूरा इलाका हिमालय की पर्वत श्रेणी में आता है, और लैंड-स्लाइड के कारण यहां पर आए साल इस तरह के हालत से जूझना पड़ता है।

तस्वीर में देख सकते हैं कि, अभी कैसे पूरी सड़क मोटी चट्टान से घिर गई है। जम्मू-कश्मीर में इस साल बर्फबारी भी ज्यादा हुई है। अधिकारियों के मुताबिक, इस बार लंबे समय तक बर्फ पड़ी है। वहीं, कई लैंडस्लाइड भी हुए हैं। यातायात पुलिस के मुताबिक, नेशनल हाईवे पर कई स्थानों पर ऐसे बोल्डर गिरे हैं। वहीं नवयुग सुरंग के आस-पास बर्फ जमा होने के कारण वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *