जामताड़ा में 42 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन, 4 शव मिले, लापता 12 लाेगों की तलाश

जामताड़ा। झारखंड के जामताड़ा में नाव पलटने की घटना में सबसे बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। 42 घंटे बाद अब तक 4 शव निकाले गए हैं। 12 लोगों के लापता होने की आशंका है। इनकी तलाश में अभियान चलाया जा रहा है। इस नाव में 20 लोगों के सवार होने की सूचना है। यहां बराकर नदी में गुरुवार शाम 5 बजे तेज बारिश और आंधी के बीच ये नाव पलट गई थी। आनन-फानन में नाव पर सवार 4 लोगों को बचा लिया गया था। तस्वीरों में देखिए रेस्क्यू ऑपरेशन…

घटना की सूचना मिलते ही जामताड़ा के उपायुक्त फैज अहमद मुमताज और पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार सिन्हा घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू करवाया। 

प्रशासन का कहना था कि दुर्घटना में नदी में डूब रहे 4 लोगों को बचा लिया गया है और एनडीआरएफ के जवान अन्य लोगों की तलाश में जुटे हैं। गुरुवार शाम से रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। 

शनिवार दोपहर तक लापता लोगों की तलाश की जा रही है। मामले में जांच की जा रही है। नाव में सवार सभी लोग धनबाद के निरसा से जामताड़ा की ओर लौट रहे थे। 

इसी दौरान बारिश होने लगी और तेज हवा के कारण नाव बीच नदी में पलट गई। लोगों ने बताया कि ये नाव बरबिंदिया घाट से चली थी और श्यामपुर वीरगांव घाट आ रही थी। 

नाव में कुछ बच्चे भी सवार बताए जा रहे हैं। कुछ यात्री और दैनिक मजदूर भी हैं। इसी नदी पर मैथन डैम बना हुआ है। फिलहाल, हादसे में कितने लोगों की जान गई है अभी इसकी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। अफसर अभी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *