यूक्रेन के बाद फिनलैंड और स्वीडन को भी नहीं छोड़ेंगे, करेंगे सैन्य हमला

मॉस्को/कीव/वॉशिंगटन
यूक्रेन युद्ध के बीच रूस ने अपने दो और पड़ोसी देशों फिनलैंड और स्वीडन को भी गंभीर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी है। रूसी विदेश मंत्रालय की तरफ से बकायदा बयान जारी करते हुए कहा है कि, अगर स्वीडन और फिनलैंड ने भी रूस के खिलाफ जाकर नाटो में शामिल होने की कोशिश करते हैं, तो उन्हें भी सैन्य अंजाम भुगतना होगा। रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने कहा कि, यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के मद्देनजर इस तरह के कदम का 'गंभीर सैन्य-राजनीतिक असर' होगा।

रूसी विदेश मंत्रालय ने साफ तौर पर अपने उन पड़ोसी देशों को गंभीर चेतावनी दी है, जो नाटो में शामिल होने का सपना देख रहे हैं। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रूसी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ज़खारोवा ने कहा कि, "फिनलैंड और स्वीडन को अन्य देशों की सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने के लिए अपनी सुरक्षा का आधार नहीं बनाना चाहिए और नाटो में उनके प्रवेश के हानिकारक परिणाम हो सकते हैं और उन्हें भी सैन्य और राजनीतिक परिणामों का सामना करना पड़ सकता है।" रूसी विदेश मंत्रालय ने बाद में ट्वीटर के जरिए भी स्वीडन और फिनलैंड को गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *