एनार्कुलम-बिलासपुर एवं तिरुनेलवेली-बिलासपुर एक्सप्रेस ट्रेन की समय सारणी मे आंशिक परिवर्तन
रायपुर
यात्रियों की सुविधाओ को ध्यान में रखते हुये रेलवे प्रशासन द्वारा दक्षिण रेलवे से चलने वाली 2 मार्च को एनार्कुलम से चलने वाली गाडी संख्या 22816 एनार्कुलम – बिलासपुर एक्सप्रेस ट्रेन का दक्षिण रेलवे के तिरुवनंतपुरम रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले तीन रेलवे स्टेशनों की समय सारणी में आशिंक परिवर्तन किया जा रहा है । अलुवा स्टेशन में 08.50 बजे पहुचकर 08.52 बजे रवाना होगी । त्रिसुर स्टेशन में 09.37 बजे पहुचकर 09.40 बजे रवाना होगी, इसी प्रकार पालघाट रेलवे स्टेशन में 11.12 बजे पहुचकर 11.15 बजे रवाना होगी ।
इसी प्रकार 2 मार्च, को तिरुनेलवेली से चलने वाली गाडी संख्या 22620 तिरुनेलवेली-बिलासपुर एक्सप्रेस ट्रेन का मदुरै रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले एक स्टेशन की समय सारणी में आशिंक परिवर्तन किया जा रहा है । पालघाट रेलवे स्टेशन में 11.12 बजे पहुचकर 11.15 बजे रवाना होगी । इस प्रकार दोनों गाडि?ो की अन्य रेलवे स्टेशनों की समय सारणी यथावत रहेगी ।
