यूक्रेन से नागरिकों को नहीं लाने के मुद्दे पर विपक्ष ने सरकार को घेरा

नई दिल्ली।

यूक्रेन पर रूस के हमले के मद्देनजर कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलों ने यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने से जुड़ी सरकार की रणनीति पर सवाल उठाए हैं। विपक्ष का आरोप है कि सरकार अपनी जिम्मेदारी निभाने में विफल रही है। इन पार्टियों का कहना है कि हमेशा की तरह सरकार ने एक बार फिर संकट से समय मुंह फेर लिया है।

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा कि केंद्र सरकार का कहना है कि यूक्रेन में फ़ंसे बीस हजार भारतीय जहां हैं वहीं रहें, क्योंकि सरकार अभी चुनाव लड़ने में व्यस्त है? उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सभी का ख़्याल करने की बजाए चुनावी रैलियों में हवा भर रहे हैं। पर देशवासी दुआएं कर रहे हैं।’

 पार्टी के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने सरकार से रूस से यूक्रेन पर हमला रोकने की अपील करने का अपील की है। शशि थरुर ने कहा कि भारत को यूक्रेन पर रूसी आक्रमण की स्पष्ट रूप से निंदा करनी चाहिए। ऐसे समय आते हैं, जब आपको अपने मित्रों को यह बताने की जरूरत होती कि वे सत्ता परिवर्तन कराने में शामिल नहीं हों। उन्होंने कहा कि भारत को ऐसे दखल का निरंतर विरोध करना चाहिए था। वह कब तक चुप रह सकता है?

शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी यूक्रेन में फंसे भारतीयों की मदद नहीं करने पर सरकार को घेरा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि यह मुद्दा विदेश मंत्रालय और नागर विमानन मंत्रालय के समक्ष उठा रही हूं। अब हमारे भारतीय नागरिक फंसे हुए और असहाय महसूस कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *