अखिलेश यादव ने तो 11 मार्च का लंदन का टिकट कटा लिया है, समर्थक परेशान हैं: योगी

 लखनऊ

सोशल मीडिया पर मैंने देखा है कि अखिलेश यादव ने 11 मार्च को लंदन जाने का टिकट ले लिया है और उनके समर्थक परेशान हैं कि वे राज्य छोड़कर जा रहे हैं। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा नेता पर हमला बोलते हुए यह बात कही है। उन्होंने कहा कि अब तक 4 चरणों का चुनाव हो चुका है और इसमें 80 बनाम 20 का ट्रेंड देखने को मिला है। सीएम योगी ने कहा कि अब तक हुए चरणों में 80 फीसदी सीटें भाजपा को मिलती दिख रही हैं, जबकि 20 फीसदी सीटों पर अन्य दलों को संतोष करना पड़ेगा। किसान आंदोलन के पश्चिम यूपी में घिरने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मीडिया का अपना विश्वेषण है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मीडिया को यहां का जमीनी विश्लेषण मालूम नहीं है। यह उनको ही पता होता है, जो जमीन पर काम कर रहे होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *