यूक्रेन पर रूसी आक्रमण पर PM बोरिस जॉनसन करेंगे राष्ट्र को संबोधित, जी-7 के नेताओं से भी करेंगे बात
लंदन
यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा है कि वे आज यूक्रेन पर रूसी आक्रमण पर राष्ट्र को संबोधित करेंगे. यूके का समय भारतीय समय से करीब 5:30 घंटा पीछे चलता है, यानी जॉनसन गुरुवार को ही राष्ट्र को संबोधित करेंगे. उन्होंने ये भी कहा कि वे जी-7 के साथी नेताओं से भी इस संबंध में बातचीत करेंगे. जॉनसन ने कहा कि मैं सभी नाटों नेताओं की जल्द से जल्द बैठक भी बुलाऊंगा.
एक अन्य ट्वीट में बोरिस जॉनसन ने कहा कि यूक्रेन में हो रही भयावह घटनाओं से स्तब्ध हूं. मैंने आगे के कदमों के लिए यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से बात की है. यूक्रेन के खिलाफ अकारण ही हमले की शुरुआत करके राष्ट्रपति पुतिन ने रक्तपात और विनाश का रास्ता चुना है. यूके और उसके सहयोगी इसका निर्णायक जवाब देंगे.'
इससे पहले जॉनसन ने कहा था कि ब्रिटेन के PM बोरिस जॉनसन ने कहा कि हमें पुतिन की योजना के अगले संभावित कदमों के लिए खुद को तैयार करना चाहिए. इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि अगर युद्ध होता है तो ब्रिटेन के 44 मिलियन पुरुष, महिलाओं और बच्चों का लक्ष्य सिर्फ युद्ध लड़ना होगा. वहीं, ब्रिटेन के रक्षा सचिव बेन वालेस ने भी रूसी सेनाओं के चेतावनी दी थी कि अगर रूसी सैनिकों ने प्रतिक्रिया की तो इसके गंभीर परिणाम सामने आएंगे.
यूक्रेन में रूस की सैन्य कार्रवाई के बाद चीजें अब तेजी से बदल रही हैं. यूक्रेन के अलग-अलग हिस्सों में गुरुवार सुबह धमाके सुनाई दिये थे. दूसरी तरफ यूक्रेन ने दावा किया है कि उसने भी रूसी सेना को नुकसान पहुंचाया है. हमले की शुरुआत यूक्रेन के अलग-अलग हिस्सों में धमाके से हुई. फिलहाल यूक्रेन मे दूसरे देशों के साथ-साथ पीएम मोदी से भी मदद मांगी है. वहीं अमेरिका ने रूस को चेताया है. चीन ने मामले को शांति से सुलझाने की गुजारिश की है.
