दीपिका कक्कड़ म्यूजिक वीडियो ‘रब ने मिलाई धड़कन’ जल्द होने वाला है रिलीज
'ससुराल सिमर का' फेम और 'बिग बॉस 12' विनर दीपिका कक्कड़ का उनके पति शोएब इब्राहिम के साथ एक म्यूजिक वीडियो 'रब ने मिलाई धड़कन' रिलीज होने वाला है। उसी को लेकर एक प्रेस कॉन्फेंस हुई। जहां उन्होंने अपना सॉन्ग लॉन्च किया। अब इसका वीडियो सामने आया और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फैन्स ने जहां इन्हें इनके नए गाने के लिए बधाई दी, वहीं कुछ ने इनकी प्रेग्नेंसी को लेकर तमाम सवाल करने शुरू कर दिए।
आपको बता दें कि शोएब और दीपिका ने एक-दूसरे को तीन साल डेट करने के बाद 22 फरवरी, 2018 को निकाह कर लिया। दीपिका ने शादी के बाद अपना नाम भी बदल लिया था। हालांकि उसको लेकर भी उनकी खूब आलोचना हुई थी। फिलहाल वह अपने नाम में इब्राहिम सरनेम के तौर पर इस्तेमाल करती हैं। अब शादी के चार साल बाद वह दोनों साथ में नजर आ रहे हैं। लेकिन उनके इस सॉन्ग लॉन्च के इवेंट के बाद फैन्स उन्हें प्रेग्नेंट बता रहे हैं। फैन्स ये कयास लगा रहे हैं, दीपिका और शोएब उन्हें जल्द ही एक गुड न्यूज देंगे। हालांकि इस तरह की खबरें पहले भी मीडिया में फैली थीं। लेकिन उस वक्त कपल ने इन खबरों की पुष्टि नहीं की थी और महज एक अफवाह बताया था। लेकिन अब दोबारा ऐसी बातें लोगों के बीच चर्चा में बनी हुई हैं।
'रब ने मिलाई धड़कन' के पोस्टर के साथ जैसे ही इन दोनों का वीडियो सामने आया, वैसे ही फैन्स इनके प्रेग्नेंट होने के सवाल करने लगे। दरअसल, इस दौरान शोएब ने जहां सफेद शर्ट और ब्लू डेनिम पहने हुआ था। वहीं ऐक्ट्रेस ने एक अनारकली सूट पहना था। अब वह बार-बार अपने पेट पर हाथ रख रही थीं। जिस पर एक फैन्स ने लिखा, 'वह अपने पेट छिपा रही हैं, वह पक्का प्रेग्नेंट हैं।' वहीं दूसने ने लिखा, 'नाइस कपल, लेकिन दीपिका को देखकर लग रहा है या तो ये प्रेग्नेंट है या फिर कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या का सामना कर रही है।' वहीं, एक ने पूछा, 'क्या ये प्रेग्नेंट हैं?' तो दूसरे ने कहा, 'ये प्रेग्नेंट लग रही है।'
बता दें कि कुछ दिन पहले इन दोनों ने इस तरह की अफवाह पर एक व्लॉग भी बनाया था। इसमें शोएब ने कहा था, 'कई लोग मुझे मैसेज कर रहे हैं, दरअसल हम दोनों को मैसेज कर रहे हैं कि क्या हुआ। यूट्यूब पर कई सारे न्यूज पोर्टल्स पर ये खबर आ रही है कि ये मम्मी बनने वाली है और मैं पापा बनने वाला हूं।' इस दौरान ऐक्टर ने वादा किया था कि इस तरह की खबर होने पर वह इस खुशखबरी को फैन्स के साथ शेयर करेंगे।
