ठंड अब आखिरी दौर में, भोपाल, इंदौर में दिन की तरह रात में भी होगा गर्मी का एहसास

ग्वालियर। हवा की वजह से अभी पारा नीचे तो आ गया है, लेकिन ठंड अब जाने को है। अगले 24 घंटे में मौसम पूरी तरह बदल जाएगा।  दिन और रात का पारा चढ़ेगा। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि तेज हवा की वजह से रात का पारा नीचे आया है, हालांकि अब ठंड का अंतिम दौर है। मंगलवार से पारा चढ़ना शुरू होगा। यह 3 से 4 डिग्री तक ऊपर जा सकता है। दिन की तरह रात में भी गर्मी का एहसास होना शुरू हो जाएगा। अगले चार दिन तक इसी तरह पारा ऊपर-नीचे होगा।

एक्टिव होगा नया सिस्टम
मंगलवार से पाकिस्तान से दोबारा हवा का आना शुरू हो जाएगा। मध्य महाराष्ट्र के ऊपर चक्रवातीय गतिविधियां और दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में अन्य चक्रवातीय गतिविधियां सक्रिय हैं। अगला पश्चिमी विक्षोभ यानी पाकिस्तान से आने वाली हवाएं 22 फरवरी से सक्रिय हो सकती हैं। इससे पाकिस्तान और राजस्थान क्षेत्र में चक्रवात सक्रिय हो सकता है। प्रदेश के अधिकांश इलाकों में इसका ज्यादा असर नहीं रहेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *