सरपंच पति की बात नहीं मानी तो उपयंत्री के साथ की हाथापाई

भोपाल

एंकर-मध्य प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन ने बैरसिया के सोहाय ग्राम पंचायत के सरपंच पति पर कार्रवाई की मांग की है। राजधानी भोपाल की एक निजी होटल में पत्रकारों से रूबरू होते हुए एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि ऊक्त सरपंच पति द्वारा मनरेगा के उपयंत्री पर जबरदस्ती गलत मूल्यांकन करने का दबाव बनाया जा रहा हैं। जब उपयंत्री ने सरपंच पति की बात नहीं सुनी तो वह हाथापाई पर उतर आया। एसोसिएशन के उपयंत्री पीएस चौहान के साथ हुई हाथापाई के बाद आक्रोश का माहौल है। जिसके चलते इंजीनियर एसोसिएशन ने पूरे प्रदेश में मोर्चा खोल दिया है। संगठन के पदाधिकारी प्रदेश के 52 जिलों में ज्ञापन सौपने जा रहे हैं। भोपाल एसोसिएशन अध्यक्ष अजय तिवारी ने प्रेस वार्ता में पत्रकारों से चर्चा में कहा कि..जल्द अपराधी सरपंच अरविंद साहू को गिरफ्तार नहीं किया। तो पहले चरण में मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक को ज्ञापन देंगे यदि उसके बाद भी अपराधी के खिलाफ जल्द गिरफ्तारी नहीं की जाती है तो प्रांतअध्यक्ष के निर्देश अनुसार पूरे प्रदेश में कार्य बंद कर दिया जाएगा। जिसके जिम्मेदार पुलिस प्रशासन और सरकार होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *