ईएसएस प्रोफाइल अपडेट नहीं होगी तो फरवरी माह का वेतन आहरित नहीं होगा – कलेक्टर

मुरैना
कलेक्टर श्री बी.कार्तिकेयन ने समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को निर्देश दिये है कि कार्यालय में अधिकारियों, कर्मचारियों की ईएसएस प्रोफाइल अपडेट की जाये, इसके लिये सितम्बर 2021 में अपलोड करने के आदेश जारी किये गये थे। किन्तु कई विभागों ने आज दिनांक तक ईएसएस प्रोफाइल अपडेट नहीं की है, वे आहरण एवं संवितरण अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि ईएसएस प्रोफाइल शीघ्र अपडेट कराकर कोषालय को सूचित करें, अन्यथा संबंधित अधिकारी, कर्मचारियों का फरवरी माह का वेतन आहरित नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *