नोरा फतेही ने दुबई एक्सपो के स्टेज पर दी दमदार परफॉर्मेंस

बॉलीवुड में अपनी खूबसूरती और डांस से सबको दिवाना बनाने वाली एक्ट्रेस नोरा फतेही अब एक ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं। वह फिल्मों में जितना बड़ा नाम है, उतनी ही बड़ी सोशल मीडियो सेंसेशन भी हैं। नोरा के फैंस उनके पोस्ट का इंतेजार करते रहते हैं, तो वहीं एक्ट्रेस भी फैंस के लिए अपनी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं। हाल ही में नोरा ने दुबई के एक इंवेट का वीडियो शेयर किया है। जहां वह अपनी परफॉर्मेंस और कातिलाना अदाओं से स्टेज पर आग लगाती दिखी। नोरा फतेही हाल ही में दुबई में हुए एक्सपो 2020 का हिस्सा बनी। जहां अपनी परफॉर्मेंस का एक वीडियो क्लिप नोरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। शो में नोरा अपने कई ब्लॉकबस्टर गानों पर डांस कर धमाल मचाती नजर आईं। वहीं भीड़ भी नोरा के डांस पर जमकर तालियां और सीटियां बजाती दिखी। इस शो में नोरा के परफॉर्मेंस के कई और डांस वीडियोज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। नोरा फतेही ने भले ही अपने करियर के शुरूआत में काफी स्ट्रगल देखा हो, लेकिन आज उनके सितारे सातवें आसमान पर है। नोरा बॉलीवुड में काम करती है लेकिन उनके चाहने वाले पूरी दूनिया में बसते हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर नोरा के हिट डांस नंबर पर उनके विदेशी फैंस थिरकते नजर आ जाते हैं। हिन्दी फिल्मों में आने से पहले नोरा फतेही साउथ की फिल्मों में काम करती थी। नोरा ने एसएस राजामौली की फिल्म ‘बाहुबली: द बिग्निंग’ में भी काम किया है। लेकिन नोरा को पहचान बिग बॉस में भाग लेने के दौरान मिली। इसके बाद उन्हें कई फिल्मों में आइटम सॉन्ग आॅफर हुए। जिनमें ‘दिलबर’ , ‘एक तो कम जिंदगानी’, ‘गर्मी’, ‘कमरिया’, ‘छोड़ देंगे’ और ‘कुसू कुसू’ जैसे कई हिट आइटम नंबर्स शामिल हैं। हाल ही में एक्ट्रेस गुरु रंधावा के साथ 'नाच मेरी रानी' और 'डांस मेरी रानी' जैसे ब्लॉकबस्टर गानों में नजर आईं थी, जो अभी तक धूम मचा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *