अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का निधन, एक्टर ने पोस्ट शेयर कर खुद दी जानकारी

एक्टर अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का बुधवार को 77 साल की उम्र में निधन हो गया है। इस बात की जानकारी अक्षय ने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दी है। अक्षय ने लिखा, वे मेरी रीढ़ थीं। और आज मैं अपने अस्तित्व के मूल में एक असहनीय दर्द महसूस कर रहा हूं। मेरी मां श्रीमती अरुणा भाटिया आज सुबह शांतिपूर्वक इस दुनिया को छोड़कर दूसरी दुनिया में मेरे पिता के साथ फिर से मिल गईं। मैं आपकी प्रार्थनाओं का सम्मान करता हूं, क्योंकि मैं और मेरा परिवार इस दौर से गुजर रहे हैं। ओम शांति। अरुणा भाटिया को कुछ दिन पहले उम्र से जुड़ी परेशानियों के चलते मुंबई के हीरानंदानी अस्पताल में भर्ती किया गया था। उन्होंने बेटे अक्षय के जन्मदिन से एक दिन पहले आखिरी सांस ली। अक्षय कुमार का बर्थडे 9 सितंबर को आता है। इससे पहले अक्षय कुमार ने फैंस की दुआओं के लिए आभार जताते हुए पोस्ट शेयर कर लिखा था, आप लोगों ने मेरी मां की सेहत के लिए जो चिंता, जो कन्सर्न दिखाया है, उसने मेरे दिल को छू लिया है। इसे में शब्दों में बयां नहीं कर सकता। यह मेरे और मेरे परिवार के लिए बहुत ही मुश्किल वक्त है। आप लोगों की हर एक दुआ मेरे लिए मायने रखती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *