CG आरटीओ विभाग घर पहुंचा रहा लाइसेंस और आरसीबुक

रायपुर
 प्रदेशवासियों को ड्राइविंग और आरसी बुक के लिए परिवहन विभाग के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं। परिवहन विभाग आरसी बुक बनाकर स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेज रहा है। जून 2021 में इसकी शुरुआत की गई थी।

सात लाख लोगों को मिली सुविधा

विभाग ने अब तक कुल सात लाख दस हजार 406 लोगों को घर बैठे यह सुविधा दी है तो वहीं 9,004 लोगों की आरसीबुक और लाइसेंस घर का पता नहीं मिलने की वजह से वापस लौटाया है। परिवहन विभाग द्वारा शुरू की गई इस योजना से आवेदकों को जहां कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ एजेंटों से भी उन्हें छुटकारा मिल गया है।

छत्तीसगढ़ में वर्तमान में कुल वाहनों की संख्या 66 लाख 20 हजार 427 है। इनमें तीन लाख माल वाहक वाहन तथा लगभग 55 लाख दोपहिया वाहन शामिल हैं। राजधानी रायपुर की बात करें तो दोपहिया व चार पहिया वाहन मिलाकर करीब 12 लाख वाहन हैं। इसमें करीब 55 लाख वाहन सड़कों दौड़ रहे हैं। इनमें तीन लाख माल वाहक वाहन तथा लगभग 55 लाख दोपहिया वाहन शामिल हैं।

एसएमएस से मिल रही जानकारी

परिवहन विभाग ने इस व्यवस्था को 20 जून से शुरू किया है। इस नई व्यवस्था में एसएमएस की सुविधा दी गई है। पंडरी कार्यालय से जैसे ही लाइसेंस डिस्पैच हो रहा है, कुछ देर बाद आवेदक द्वारा भरे गए मोबाइल नंबर पर एसएमएस मिल रहा है। उसी के साथ एक ट्रैकिंग आइडी भेजी जा रही है। आवेदक का ट्रैकिंग आइडी के जरिए लाइसेंस कहां है, कब डिस्पैच हुआ है और कब उसके हाथ आएगा आदि की जानकारी मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *