एमबीए की छात्रा पर्ची से नकल करते पकड़ी गई
ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय के परीक्षा भवन में शुक्रवार को सुबह की पाली में एमबीए हॉस्पीटल एडमिनिस्ट्रेशन की एक छात्रा को नकल करते पकड़ा। संबंधित छात्रा पर्ची पर उत्तर लिखकर लाई थी। परीक्षा कक्ष में चोरी-छिपे नकल पर्ची मे से उत्तर लिख रही थी। इस दौरान वीक्षक की नजर उस पर पड़ी। तलाशी के दौरान छात्रा के नकल पर्ची बरामद हुई। जिस पर छात्रा का नकल प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
केन्द्राध्यक्ष नवनीत गरुड़ ने बताया कि अभी एसओएस के छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं हो रही हैं। परीक्षा कक्ष में जाने से पहले ही सभी परीक्षार्थियों के लिए एलाउंस किया जाता है कि वे अनुचित साधन का उपयोग न करें। यह भी चेतावनी दी जाती है कि अगर कोई पर्ची या अन्य नकल सामग्री लेकर आया तो हो कक्ष में जाने से पहले ही बाहर फेंक दें। नकल करते पकड़े जाने पर किसी तरह की नरमी बरती जाएगी,सीधे नकल प्रकरण बनेगा। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों की तलाशी के लिए आंतरिक उड़नदस्ते का गठन किया गया है। इसमें छात्राओं की तलाशी के लिए महिला शिक्षक भी रखी गर्इं हैं। यह उड़नदस्ता हर दिन दोनों ही पालियों में होने वाली परीक्षा में कक्षों में आकर परीक्षार्थियों की सर्चिंग करेगा। इस दौरान कोई भी नकल सामग्री मिली तो संबंधित छात्र पर कार्रवाई होगी।
