मुंगेली पुलिस द्वारा सांई ट्रस्ट के नाम से फर्जी नौकरी लगाने वाले गिरोह का भाण्डाफोड़

मुंगेली
 लगभग छह सौ गांव में आंगनबाडी कार्यकर्ता की तरह नौकरी लगाने के नाम पर प्रत्येक से 15 सौ रूप्ये लिये साथ ही दो से 90 हजार रूप्ये नौकरी लगाने के नाम पर लिये थे। शिकायत पर जांच में 5 को गिरफ्तार किया गया है जिन्हे आज न्यायालय में पेष किया जायेगा।  साथ ही कंपनी के हेड की भी पतासाजी की जा रही है दूसरी ओर एसडीएम ने कंपनी का कार्यालय दस्तावेजों के अभाव में सील किया।

 जिले के पुलिस अधीक्षक  डी.आर.आचला एवं एसडीओ पुलिस मुंगेली एस.आर.घृतलहरे को मुखबीर सुचना मिली थी गोविंद पेट्रोल पंप के पास साई ट्रस्ट के नाम पर कुछ फर्जी लोग भोले भाले ग्रामीण व्यक्तियों का फर्जी नोकरी लगाने के नाम पर रकम की वसुली कर रहे थे । सुचना पर तत्काल  पुलिस कप्तान डी. आर.आचला द्वारा थाना प्रभारी सिटी कोतवाली संजीव ठाकुर के नेतृत्व में टीम गठीत कर प्रार्थिया प्रतिमा पात्रे निवासी गोपतपुर लिखित रिपोर्ट पर कार्यवाही वास्ते गोविन्द पेट्रोल पंप मुंगेली की ओर टीम रवाना किये थे। जहां साई ट्रस्ट के संचालकगण राम कुमार गंवर्ध भरत चौहान, रोहित चौहान, राहुल चौहान, लक्ष्मीकुमार पटेल एवं दिलिप सोनवानी सभी साथ मिलकर जीरो वर्ष से तीन वर्ष तक के बच्चों को पोषण आहार देने के नाम से एवं ग्राम पंचायत सहायिका के पद पर नियुक्ति पत्र देकर प्रार्थिया से 1500 रूपये  का रजिस्ट्रेषन ष्षुल्क लिया गया बाद में रामकुमार गंधर्व द्वारा सांई ट्रस्ट में नौकरी दिलाने के नाम पर 45000 रूपये एवं प्रार्थिया प्रतिमा पात्रे से व उनके भाई बहु से 45000 रूपये लेकर कुल 90000 रूपये की ठगी कर धोखाधडी किया गया है। प्रार्थिया कि रिपोर्ट पर अपराध क्र. 114/2022 धारा 420,34 अपराध पंजीबद्व कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया, दौरान विवेचना के कथन प्रार्थिया गवाहन लिया गया एवं घटना स्थल का निरीक्षण कर नजरी नक्शा तैयार किया गया एवं मुताबिक जप्ती पत्रक के रसीद व अन्य दस्तावेज जप्त की गई तथा विवेचना से आरोपी के विरूध्द  अपराध सबुत पाये जाने से आरोपीगण को गिरफतार किया गया।

पांच आरोपी सपडाए, अन्य की पतासाजी जारी

भरत चौहान पिता लक्ष्मीनारायण चौहान उम्र 38 साल,रोहित चौहान पिता तिहारू राम चौहान उम्र 36 साल दोनो साकिनान ग्राम गोदना थाना नवागढ जिला जांजगीर चांपा, राहुल चौहान पिता हेमलाल चौहान उम्र 28 साल साकिन ग्राम कोरकोरी थाना बिलाईगढ जिला बलौदाबाजार,लक्ष्मी कुमार पटेल पिता लोचन पटेल उम्र 22 साल साकिन ग्राम गोविंदा थाना बम्नीडीह जिला जिला जांजगीर,दिलीप सोनवानी पिता रामचन्द्र सोनवानी उम्र 38 साल साकिन सिलदहा थाना पथरिया जिला मुंगेली को विधिवत हिरासत में लेकर गिरफतार किया गया है। जिसे कल दिनांक 19.02.2022 को  न्यायालय में पेष किया जायेगा

इस तरह से साई ट्रस्ट के नाम का उपयोग कर उक्त व्यक्तियों द्वारा मुंगेली जिले के अधिकतर ग्राम पंचायतों के भोले भाले पुरूषों एंव महिला को फर्जी नौकरी दिलाने के नाम पर 15-15 सौ रूपये का रजिस्ट्रेशन चार्ज लेकर लाखों रूपयों की   फर्जीवाडा कर रकम उगाही की जा रही थी फर्जीवाडा गिरोह के सदस्यों के द्वारा छत्तीसगढ़ के अन्य जिलो में भी फर्जीवाडा किया जा रहा था फर्जी गिरोह भोली भाली जनता को ठगी कर रकम वसूली करके भागने के फिराक में ही थे की इसकी सूचना पर आरोपियों के विरूध्द तत्काल अपराध कायम कर त्वरित कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया है पुलिस अधीक्षक डी. आर. आचला के निर्देश में मुंगेली पुलिस कार्यवाही में थाना प्रभारी में उप निरी. संजीव ठाकुर उप निरी. शिवकुमार कोसरिया सउनि बी.पी. बर्मन सउनि चितगोविन्द दुबे सउनि रामकुमारी यादव आरक्षक विकाश सिंह, योगेश यादव, टिकेश्वर ध्रुव, जलेश्वर कश्यप, देवेन्द्र नागरे, भेषज पाण्डेकर, बुंदेल पटेल की मुख्य भूमिका रही।

आईडी कार्ड एवं नियुक्ति पत्र भी जारी किया
आरोपी ठगों ने जिले के सैकडो गांवो से प्रत्येक गांव में एनजीओ में कार्यकर्ता बनाने 15 सौ रूप्ये रजिस्ट्रेषन के लिए लिए जिसके बाद कंपनी का नियुक्ति पत्र एवं आईडी कार्ड भी जारी किया गांव वालों में भ्रम था कि महिला बाल विकास से किसी तरह जुडे हुए है तथा कार्यकर्ता सहायिका की तरह उन्हे अवसर मिल रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *